विद्युत अधिशासी अभियंता ने की विद्युत उपभोक्ताओं से अपील कहीं निकल न जाए सुनहरा अवसर।। Raebareli news ।।

 

🔘बचे 2 दिनों में विद्युत उपभोक्ता करवाएं अपना रजिस्ट्रेशन और उठाएं एकमुश्त समाधान योजना का लाभ।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मध्यांचल विद्युत निगम द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए विगत 1 मार्च से आगामी 15 मार्च 2021 तक एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है, जिसमें अब मात्र 2 दिन ही बचे हुए हैं। जो भी विद्युत बकायेदार उपभोक्ता इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वह नजदीकी खंड कार्यालय, उपखंड कार्यालय एवं नजदीकी सीएससी तथा जन सुविधा केंद्रों पर अपना रजिस्ट्रेशन करा कर ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ उठा सकते हैं।

   आपको बता दें कि, अधिशासी अभियंता महराजगंज जय सिंह ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, 1 मार्च 2021 से लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत जनवरी माह में लगे अधिभार में हंड्रेड परसेंट सरचार्ज में छूट दी जा रही है। इसके अलावा इस योजना के अंतर्गत अभी तक 4087 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। जिसमें एक करोड़ 55 लाख 49 हजार 415 रुपए जमा हुए हैं। वहीं कुल धनराशि लगभग दो करोड़ रुपए की राजस्व वसूली हुई है।

    श्री सिंह ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि, शेष बचे 2 दिनों में ज्यादा से ज्यादा लोग नजदीकी खंड कार्यालय, उपखंड कार्यालय अथवा नजदीकी सीएससी तथा जन सुविधा केंद्रों पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर एकमुश्त समाधान योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। समय निकल जाने के बाद जो विद्युत बकायदा अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे, अभिलंब उनका विद्युत विच्छेदन कर दिया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ