रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: थाना दिवस में आई हुई शिकायतों का त्वरित निस्तारण संबंधित विभाग के कर्मचारी समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी बक्से नहीं जाएंगे। यह उद्गार आज महराजगंज कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी सविता यादव उपस्थित फरियादियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रही थी।
आपको बता दें कि, आज थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में कुल 7 शिकायती पत्र आए। सातों शिकायती पत्र राजस्व विभाग से संबंधित रहे। जिसमें एक शिकायती पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, तथा 6 शिकायती पत्रों का निस्तारण करने हेतु टीम गठित की गई। जिसे निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण की बात कही गई।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी शरद कुमार, अपराध निरीक्षक मोहम्मद असलम, एसआई जमुना प्रसाद त्रिपाठी, एसआई रामबदन, एसआई विकास चौधरी, कांस्टेबल प्रदीप चौधरी व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ