🔘थुलेडी ग्राम सभा निवासी कर रहे हैं श्री मदभगवत कथा का रसपान
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के थुलेंडी ग्राम सभा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्री पलालेश्वर धाम में विगत शुक्रवार से प्रारंभ हुई श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन नैमिष धाम से पधारे पंडित संजय मिश्र जी महाराज ने ज्ञान भक्ति वैराग्य की विराद व्याख्या की। महाराज श्री ने प्रथम अध्याय की व्याख्या करते हुए बताया कि, श्रीमद्भागवत महापुराण में मोक्ष पर्यत्न फल की कामना से रहित परम धर्म का निरूपण हुआ है। इस समय सत पुरुषों के जानने योग्य उसका वास्तविक वस्तु परमात्मा का निरूपण हुआ है। जो पापो का जड़ से नाश करने वाली और परम कल्याण देने वाली है।
आपको बता दें कि, कथा में प्रमुख आकर्षण बछरावां निवासी बाल व्यास कृष्ण मोहन कान्हा रहे। जिन्होंने अपनी 7 वर्ष की अवस्था में भागवत कथा महात्म्य पर अद्भुत व्याख्यान देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपार भीड़ के समक्ष बेबाकी से कथा का रसायन कराने वाले कृष्ण मोहन जी विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं, जिन्होंने क्षेत्र में ही नहीं दूर-दूर तक भागवत कथा में बाल व्यास के रूप में जाने जाते हैं।
प्रथम दिन की कथा में मुख्य यजमान हरिशंकर त्रिवेदी सपत्निक, सच्चिदानंद शुक्ला, दिनेश त्रिवेदी, राजू पाठक, गुड्डू शुक्ला, श्रीकांत यादव, राजन मिश्रा, संजय शुक्ला, शुभम पाठक, नवनीत त्रिवेदी सहित सभी ग्रामीण एवं श्रोता गण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ