अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार ससुर दामाद को मारी टक्कर हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के के हैदरगढ़ रोड पर बाइक सवार ससुर और दामाद को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से ससुर की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    आपको बता दें कि, बृहस्पतिवार दोपहर बाद लगभग 2:00 बजे थाना हरचंदपुर के गांव कड़के पुर डिघौरा के रहने वाले रामपाल 60 पुत्र बद्री प्रसाद अपने दामाद सुनील कुमार 25 पुत्र राम रामनरेश के साथ कड़के पुर डिघौरा से बाइक पर सवार होकर वापस पूरे ढोढ़े जा रहे थे, तभी गांव के पहले ही सामने से आ रही अज्ञात बोलेरो वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रामपाल और सुनील दोनों घायल हो गए।

    घायलों को एंबुलेंस 108 द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां रामपाल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सुनील कुमार को यहां भर्ती कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ