रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मिशन प्रेरणा के तहत बछरावां विकासखंड में पुष्पावती को कड़ी मेहनत कर मिशन प्रेरणा एवं कायाकल्प के चौदह पैरामीटर के तहत प्रेररक ब्लाक बनाने की कामयाबी पर उन्हें जिला बेशिक शिक्षाधिकारी आनन्द प्रकाश द्वारा प्रशष्ति पत्र देकर संमानित किया गया है।
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अभीन बिकाश खण्ड बछरावां में तैनात की गई प्रेरक एआरपी पुष्पा वती ने अपनी कर्मठता और लगन के साथ इमानदारी से काम करते हुए बछरावां ब्लाक को प्रेरक ब्लाक बनाने में सफलता हासिल की है। इस सफलता से उच्चाधिकारियों ने उनकी मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्हे यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। प्रसष्ति पत्र पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आनन्द प्रकाश के साथ साथ खण्ड शिक्षाधिकारी पद्मशेखर मौर्य ने भी प्रबल संस्सुति करते हुए हत्ताक्षर किए है।
आपको यह भी बता दें कि, पुष्पावती को इससे पहले सलेथू गांव में भी तैनाती के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है।


0 टिप्पणियाँ