रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, और शनिवार को तो कोरोना का बम सीएचसी महराजगंज में फूटा, जबकि दो युवा चिकित्सकों सहित तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। सीएचसी पर तैनात बीपीसीएल शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, कोरोना की एंटीजन टेस्ट किट में हुई जांच में 22 लोगों की जांच की गई। जिसमें महराजगंज सीएससी पर तैनात दो युवा चिकित्सक और एक एक्सरे टेक्नीशियन पॉजिटिव पाए गए। 10 लोगों का आरटी पीसीआर टेस्ट भी किया गया है। अब यहां हालत यह हो गई है कि, सीएचसी में तैनात एक दर्जन लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
आपको बता दें कि, यहां इलाज के लिए महज सीएससी अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर भावेश कुमार यादव और डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ऐसे बचे हैं, जो संक्रमण से बचे हुए है। दूसरी ओर कोविड-19 टीकाकरण अभियान भी लाख प्रयासों के बावजूद जोर नहीं पकड़ रहा है। आज महज चार लोगों ने ही सीएससी पहुंचकर कोविड-19 का टीका लगवाया।

0 टिप्पणियाँ