रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सरकार द्वारा लागू किए गए वीकेंड लॉक डाउन के पहले दिन लॉकडाउन को सफल बनाने में कस्बे और आसपास क्षेत्रों के व्यवसाई व अन्य लोग स्वयं सामने आए, और स्वप्रेरणा से लोगों ने पूरी तरह से व्यापारिक दुकानें प्रतिष्ठान बंद रखीं। सड़कों पर इक्का-दुक्का आवाजाही छोड़कर कुछ वाहन जरूर चले, पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक की पान पुडिया के लिए भी लोग तरस गए। हालांकि पुलिस व्यवस्था सतर्क दिखी, इक्का-दुक्का सड़क पर गुजरने वालों को पुलिस वाले मास्क लगाकर चलने की हिदायत देते रहे।
आपको बता दें कि, आने जाने वालों में अधिकतर वे लोग थे, जो या तो अस्पताल या अन्य दवा कराने जैसे कामों से निकले थे। माहौल पूरी तरह से पिछले साल के संपूर्ण लॉकडाउन की तरह दिख रहा था। एक बात और गौर करने लायक दिखती थी, कि पिछले संपूर्ण लॉकडाउन में आवश्यक सेवाओं के लिए घंटे 2 घंटे की ढील दी जाती थी, लेकिन इस बार सब्जी फल किराना की दुकानें भी पूरी तरह बंद रहीं।



0 टिप्पणियाँ