इस अनूठे कार्य की चंदापुर रियासत के बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह की मुक्त कंठ से लोग कर रहे सराहना।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: चंदापुर रियासत के बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह के अनुरोध पर भारत सरकार की काबीना मंत्री स्मृति ईरानी ने रायबरेली के एम्स में कोविड-19 मरीजों के लिए अपनी ओर से 50 सैयाओं की व्यवस्था करने की स्वीकृति दे दी है, और तत्काल प्रभाव से यह काम शुरू हो गया है।

     आपको बता दें कि, चंदापुर रियासत के बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह इन दिनों पश्चिम बंगाल गए हुए थे, और वहां उन्होंने स्मृति ईरानी से मिलकर रायबरेली में कोरोना महामारी की समस्या को लेकर मदद कराने का अनुरोध किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल अमेठी की सांसद और केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी से अनुरोध किया कि, रायबरेली में कोविड-19 मरीजों की सहायता के लिए कुछ ठोस काम किया जाए।

     इसी क्रम में स्मृति ईरानी ने अपनी ओर से रायबरेली के एम्स हॉस्पिटल में 50 सैय्याओं जिसमें कोविड-19 के मरीजों की इलाज के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी, तत्काल स्वीकृत कर दिया। इसके अलावा एम्स में आरटी पीसीआर की जांच का दायरा और बढ़ाने के लिए भी उन्होंने मदद करने का आश्वासन दिया है। यह खबर जब उत्तर प्रदेश के रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र में पहुंची, तो चंदापुर रियासत के बड़े राजा कौशलेंद्र प्रताप सिंह की लोग मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ