दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के इन्हौना रोड पर मोन गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के मऊ गर्बी गांव का रहने वाला विनीत 25 पुत्र हरिराम बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मारी, वह मोटरसाइकिल समेत सड़क के किनारे जा गिरा। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। सूचना पर 108 एंबुलेंस द्वारा उसे सीएचसी लाया गया, जहां गंभीर हेड इंजरी को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ