रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज में उस समय अजीब सा माहौल देखने को मिला जबकि जहरीले पदार्थ का सेवन करके अस्पताल में इलाज कराने आया प्रेमी जोड़ा पुलिस के अस्पताल पहुंचने की भनक लगते ही फरार हो गया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर बाद एक 25 वर्षीय युवक जिसने अपना नाम महेश पुत्र पप्पू निवासी अशरफाबाद बताया तथा साथ में 23 साल की एक गुलाबी साड़ी पहने एक युवती को लेकर आया, और चिकित्सा कर्मियों से बताया कि, उन दोनों ने जहर खा लिया है। उनका इलाज किया जाए और चिकित्सा कर्मियों ने उन्हें अस्पताल की बेंच पर लेट जाने की बात कहते हुए डॉक्टरों को बुलाने चले गए।
सीएचसी के डॉक्टर उनका इलाज शुरू करते, इससे पहले नियमानुसार उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना भेज दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही प्रेमी जोड़ा लोगों की नजर बचाकर वहां से भाग निकला। थोड़ी देर में सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, दोनों की तलाश की गई। लेकिन पता नहीं चला।


0 टिप्पणियाँ