सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद लोग कोरोनावायरस को बहुत हल्के से ले रहे हैं, या टीकाकरण को लेकर उनके मनो में कोई भ्रांति है, यह काफी चिंता का विषय है। लाख प्रयासों के बावजूद टीकाकरण के प्रति लोगों में उदासीनता को देखकर सरकारी अमला ही नहीं, बल्कि समाज के जागरूक के लोग भी चिंतित है। टीकाकरण अभियान का लेखा-जोखा देखे तो, सीएचसी में टीकाकरण का लक्ष्य 26006 रखा गया था, लेकिन आज की तारीख तक महज 6023 लोगों ने ही टीकाकरण का लाभ उठाया है। इस मामले में हमने समाज के अग्रणी पंक्ति के उन लोगों से बात की, जो टीकाकरण का लाभ उठा चुके हैं, किसी किसी को दोनों खुराके लग चुकी है। लेकिन कोई दुष्परिणाम सामने नहीं आया है। सभी लोग स्वस्थ है। इन लोगों ने 45 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी नागरिकों से अपील की है कि, अपने अपने क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण का लाभ अवश्य लें।
रजनीकांत अवस्थीमहाराजगंज/रायबरेली: इस मामले में बातचीत करते हुए बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, उन्होंने कोरोना का दंश झेला है। जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ, उन्होंने स्वयं जाकर टीका लगवाया और इसका कोई साइड इफेक्ट होने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने अपनी बछरावां विधानसभा क्षेत्र की सभी 45 वर्ष की आयु से ऊपर के महिलाओं और पुरुषों से अपील की है कि, तत्काल वह टीका अवश्य लगाएं।
इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने भी टीकाकरण की पहली डोज स्वयं जाकर सीएचसी में लगवाई। उन्होंने बताया कि, टीका लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि, कोरोनावायरस से बचाव के लिए हमें दोनों डोज लगवानी जरूरी है।
इसी क्रम में पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने भी न केवल स्वयं टीका लगवाया है, बल्कि अपने परिवार के उन सदस्यों को जो 45 वर्ष से अधिक आयु से ऊपर सभी को ले जाकर टीका लगवाया। त्यागी का कहना है कि, किसी प्रकार की कोई परेशानी कोई दिक्कत नहीं हुई, और समय आने पर वह अपना दूसरा डोस भी लगाएंगे।
निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने भी टीकाकरण का लाभ उठाया है। उनका कहना है कि, टीकाकरण के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।
क्षेत्र के असनी गांव के रहने वाले पूर्व प्रमुख व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी 69 वर्ष की आयु के हैं। उन्होंने टीकाकरण को बहुत आवश्यक बताते हुए कहा कि, कोरोना से बचाव में टीकाकरण बहुत जरूरी है। उन्होंने भी टीका लगवा लिया है।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन जिन्होंने करोना महा मारी के शुरुआत से अब तक महायोद्धा के रूप में अनवरत जनता की सेवा की है। उन्होंने टीके की दोनों खुराक लगवा ली है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि, टीकाकरण से स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता है। टीका लगाते समय पहले दिन हो सकता है कि, हल्का फुल्का बुखार आ जाए, उसके लिए पेरासिटामोल ले लेना चाहिए, और टीके की दोनों खुराक पूरा कर लेने के बाद भी अपने आप को बिना किसी बहुत जरूरी काम के बाहर नहीं निकलना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। टीकाकरण के बारे में फैली अफवाहों को निर्मूल करार देते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार की ओर से जो निशुल्क टीके लगाए जा रहे हैं, हर पात्र व्यक्ति को इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए।
जबकि, महराजगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि, लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक होना चाहिए, वर्कर्स की श्रेणी में पूरे पुलिस स्टाफ ने टीकाकरण कराया है। किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को कोई दिक्कत नहीं हुई है। लोग अफवाहों से बचें, और बेहिचक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा लें। इसी में सब लोगों की भलाई है।







0 टिप्पणियाँ