आज हुए टेस्ट में 4 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोरोना टेस्ट के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा की महिला कर्मी संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा आज कराए गए टेस्ट में इस महिला कर्मी को मिलाकर 4 लोग पॉजिटिव पाए गए। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में इससे पहले 2 दिन पूर्व हुई जांच में शाखा प्रबंधक भी संक्रमित पाए गए थे, तब बैंक को सैनिटाइज कराया गया था। लेकिन शुक्रवार को 31 वर्षीय महिला क्लर्क के पाजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन बैंक को बंद करके सेंनेटाइज कराया जा रहा है।

   आपको बता दें कि, इसके अलावा आज हुई जाचों के बारे में जानकारी देते हुए सीएचसी के बीसीपीएम एस.के तिवारी ने बताया कि, आज 30 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। जिसमें चार लोगों पाजिटिव पाये गए। 12 लोगों का rt-pcr के तहत सैंपल लिया गया है। उन्होंने बताया कि, संक्रमित पाए गए लोगों में रायबरेली शहर से आया एक 25 वर्षीय युवक के अलावा शेनपुर गांव की रहने वाली 60 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय युवक ने अपना पता लखनऊ बताया, वह भी जांच में पाजिर्टिव निकला। श्री तिवारी ने बताया कि, अब कोरोना टेस्ट की जांच के दौरान आधार कार्ड या पते का कोई प्रमाण पत्र लेने की व्यवस्था करवाई जानी चाहिए, क्योंकि कभी-कभी लोग टेस्ट कराते समय गलत पता लिखा देते हैं, और पॉजिटिव आने के बाद उस पते पर वह ढूंढे नहीं मिलते।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ