रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव मोन में दरवाजे के सामने भूसा रख रही भावज और उसकी बेटी को जेठ ने जमकर पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर मिलने पर महराजगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी देशराज की पत्नी देवकी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि, वह आज दिन में खेतों से भूसा लाकर अपने दरवाजे रख रही थी, तभी उसके जेठ रामप्रकाश ने उसे भूसा रखने से मना किया। जब वह नहीं मानी तो रामप्रकाश ने उसे लात घूतों से पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने उसकी लड़की काजल दौड़ी, तो रामप्रकाश ने उसको भी डंडों से पीटा, जिससे दोनों को चोटे आई है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जेठ रामप्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ