महराजगंज क्षेत्र के लिए सुकून भरी खबर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के लिए सुकून भरी खबर यह है कि, आज सीएचसी मुख्यालय पर 45 लोगों का कोरोना की जांच किया गया। जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला, उधर टीकाकरण की रफ्तार में बृहस्पतिवार को कुछ तेजी देखने को मिली है। जब कि, 57 लोगों ने कोविड-19 टीकाकरण कराया।

    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, सीएचसी मुख्यालय पर आज 27 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट और 18 लोगों का आरटी पीसीआर टेस्ट के नमूने लिए गए। जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला। उन्होंने यह भी बताया कि, टीकाकरण के मामले में आज तेजी देखने को मिली। जबकि 57 लोगों ने सीएचसी पर पहुंचकर टीके लगवाए। टीके लगवाने वालों में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य और पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी, वरिष्ठ महिला भाजपा नेता अनुपमा पांडेय के अलावा रामचंद्र तिवारी, विजय कुमार तिवारी आदि रहे।

     श्री तिवारी ने यह भी बताया कि, जो लोग सीएचसी महराजगंज टीका लगवाने नहीं आना चाहते, शुक्रवार को क्षेत्र के मोन और सलेथू गांव में टीकाकरण किया जाएगा। वहां जाकर लोग टीका लगवा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ