रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी क्रम में निमंत्रण में जाते समय अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से बीती रात दो युवक गिरकर घायल हो गए, राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया। जहां दोनों का उपचार कर चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार होता देख, उन्हें घर भेज दिया।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रमझल्ली का पुरवा मजरे हिलहा गांव के रहने रहने वाले मोहित कुमार 32 पुत्र रामफेर पाल और रामसमुझ 30 पुत्र राम सजीवन अपनी मोटरसाइकिल से टेकारी सराय निमंत्रण में जा रहे थे कि, तभी अतरेहटा नैय्या नाला के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, और दोनों सवार सड़क पर जा गिरे। जिससे दोनों युवकों को गहरी चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत में सुधार होता देख उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है।

0 टिप्पणियाँ