रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: क्षेत्र में पंचायत चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की दिशा में मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने में स्थानीय पुलिस को उस समय सफलता मिली, जबकि रात्रि गश्त के दौरान जोहवा सर्की मोड के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा ले जाए जा रहे 4 किलो अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, उसी समय हिलौली की ओर से आ रही एक कार दिखाई पड़ी। रोकने पर चालक द्वारा उसे भगाने का प्रयास किया गया। परंतु उसे सफलता नहीं मिली, तलाशी के दौरान कार के अंदर से 4 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, और अमित सिंह पुत्र धर्मानंद निवासी मोती खेड़ा मजरे हिलौली थाना मौरावा जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ