रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय पुलिस द्वारा एक जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार बछरावां थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में एसआई राजीव चौहान, एसआई सदाकुल सरोज, कांस्टेबल विवेक कुमार, जय सिंह, उदित राणा, रवि शंकर आदि पश्चिम गांव बाईपास पर दौराने गस्त मौजूद थे। इसी बीच उन्हें एक व्यक्ति भागता हुआ दिखाई पड़ा, पुलिस टीम ने दौडा कर उसे पकड़ा, तो पूछताछ के दौरान पता चला कि, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दीपक यादव पुत्र रंजीत बहादुर यादव मुंशीगंज थाना भदोखर का निवासी है, और 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। परंतु चुनाव के मद्देनजर पुनः जिले के अंदर आ गया।
पुलिस का दावा है कि, तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ