नामांकन पत्रों की बिक्री के छठवें दिन सबसे ज्यादा पर्चे बिके।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के नामांकन पत्रों के बिक्री के छठवें दिन आज रिकॉर्ड तादात में लोगों ने पर्चे खरीदे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि, ग्राम पंचायत सदस्यों की पर्चा बिक्री पदों के अपेक्षा काफी कम खरीद हो रही है। इससे लगता है कि, ग्राम पंचायत सदस्य पद के तमाम दावेदार निर्विरोध चुनाव जीत जाएंगे।

    आपको बता दें कि, ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र खरीदने वाले और उनके समर्थकों की आज छठवें दिन भारी भीड़ उमड़ी। पूरा परिसर खचाखच भरा हुआ था। यहां की तस्वीर किसी मेले की तरह लग रही थी।

     सहायक विकास अधिकारी पंचायत जितेंद्र सिंह ने बताया कि, ग्राम प्रधानों के 53 पदों के लिए पर्चा खरीदने के छठवें दिन 496 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे, वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के लिए 567 लोगों ने पर्चे खरीदे। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों के 381 दावेदारों ने पर्चे खरीदे। इसके चलते एक दिन में तीनों पदों के लिए सर्वाधिक नामांकन प्रपत्र आज ही के दिन बिके। जबकि शुक्रवार को पर्चा बिक्री का आखरी दिन होगा।

     अब देखना यह है कि, आखिरी दिन कितने लोग पर्चे खरीदते हैं। आज सबसे बड़ी दिक्कत प्रत्याशियों के सामने तब आई जबकि नामांकन पत्रों की फीस या जमानत राशि जमा करने के लिए अधिकृत किया गया बैंक ऑफ बड़ौदा में छुट्टी रही। देर शाम अधिकारियों ने बताया कि, नामांकन पत्रों के साथ जमानत राशि जमा करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर महराजगंज ब्लॉक मुख्यालय पर आठ काउंटर खोले जाएंगे। जिससे उम्मीदवारों ने राहत की सांस ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ