महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के कैड़ावा गांव में इस बार महिला पिछड़ा वर्ग घोषित होने के बाद एक नए चेहरे ने मैदान में उतर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, और जनता हाथों हाथ उन्हें ले रही है। समर्थकों का तो यह भी दावा है कि, चुनाव लड़ने से पूर्व पूरी ग्राम सभा के मानिंद लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके इस महिला को मैदान में उतारा है।
आपको बता दें कि, यह महिला प्रत्याशी कोई और नहीं बल्कि श्रीमती संतोष कुमारी पत्नी सदाशिव मौर्य ही हैं। जिन्होंने इस बार जनता के अनुरोध पर ग्राम प्रधानी पद पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उनके समर्थन में गांव के अधिकांश बुजुर्ग महिलाएं युवा युवतियां यहां तक की किशोर वर्ग के युवक और युवतियां भी दिन रात एक कर रही हैं। इससे प्रत्याशी संतोष कुमारी मौर्य का मनोबल काफी ऊंचा है। हमारे संवाददाता से बातचीत के बाद उनका कहना है कि, वह ग्राम प्रधान चुने जाने के बाद पूरी लगन और मेहनत के साथ संपूर्ण ग्राम सभा के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, और ग्राम सभा प्रत्याशी संतोष कुमारी मौर्य को भारी बहुमत से आम जनता विजई बनाएगी।



0 टिप्पणियाँ