संदिग्ध परिस्थितियों मे प्रधान प्रत्याशी का मिला शव, हत्या की आशंका

रजनीकांत अवस्थी

 रायबरेली: जनपद के खीरों थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरों गांव में प्रधान प्रत्याशी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव घर के पास पुलिया के नीचे बरामद हुआ। शौच को निकले ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

    आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार रामबरन पासवान निवासी जैनापुर शाम 6:00 बजे घर से निकले थे, और वापस नहीं आए। सुबह उनका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।    परिजनों ने रामबरन की हत्या की आशंका व्यक्त की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ