रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के युवा तेज तर्रार संघर्षशील प्रवृति के कांग्रेसी नेता सुशील पासी को प्रदेश संगठन ने प्रोन्नत कर प्रदेश महासचिव बनाए जाने की खबर का कांग्रेसियों ने जमकर स्वागत किया है। एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए कांग्रेसियों ने सुशील पासी के पदोन्नति के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को धन्यवाद जताया है। कांग्रेसियों ने यह भी आशा जताई है कि, सुशील पासी शीघ्र ही कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी करेंगे।
आपको बता दें कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा हाईकमान से परामर्श करके उत्तर प्रदेश के लिए जो कांग्रेस की नई टीम बनाई गई है। इसमें बछरावां क्षेत्र से विधायकी का चुनाव लड़ चुके कद्दावर नेता सुशील पासी को भी पार्टी संगठन में प्रदेश महासचिव का दर्जा दिया गया है। इससे पहले वह कांग्रेस के प्रदेश सचिव थे। उनके प्रदेश महासचिव बनने की बात सार्वजनिक होते ही श्री पासी के समर्थक झूम उठे और उन्होंने जमकर खुशियां मनाई।
इस मौके पर एआईसीसी सदस्य राम शंकर चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी, ब्लॉक सचिव भरत मिश्रा, हौसला प्रसाद तिवारी, मऊ न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, युवा कांग्रेसी नेता राहुल सिंह, हरचरन पासी, जीतू पंडित, युवा कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, राम उदित चौरसिया, राम शरण सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने खुशियां जताते हुए जश्न मनाया।

0 टिप्पणियाँ