रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्राथमिक विद्यालय महराजगंज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा महराजगंज द्वारा दयानन्द मिश्र, प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा, राम धनी यादव प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अन्दूपुर, रामसजीवन धीमान प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे बरियार, आसिफ हुसैन स0अ0 प्राथमिक विद्यालय महराजपुर, मो0 अख्तर स0अ0 प्राथमिक विद्यालय ऐलहना एवं मो0 इस्माइल सहायक स0अ0 प्राथमिक विद्यालय अनवरगंज को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। सभी ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के विभागीय योगदान को याद कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा।
आपको बता दें कि, मीडिया प्रभारी इरशाद सिद्दीकी ने कहा कि, आशा है आप सबका मार्ग दर्शन अपने अनुजों को निरन्तर मिलता रहेगा। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। केवल एक निश्चित आयु में विभागीय दायित्वों से विरत होता है। आज से शिक्षकों का उत्तरदायित्व समाज के प्रति और अधिक बढ़ जाएगा।
इस अवसर पर सावित्री दीवान, प्रदीप चौरसिया, धीरेंद्र बहादुर यादव, उमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, रणविजय सिंह, मोहम्मद सगीर, अजय पटेल, अंकित मिश्रा, शोभित श्रीवास्तव, डा0 अमरपाल, दिव्य प्रताप सिंह, राम सुमिरन, शशीकांत, केशरबक्श सिंह, रामराज यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ