◆नर सेवा ही सबसे बड़ा धर्म-विष्णु कांत श्रीवास्तव।
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कोविड-19 की दूसरी लहर में जहां एक तरफ विभिन्न राजनीतिक दल चुप्पी साधे हुए बैठे हैं, वहीं इस वैश्विक महामारी में अखिल भारतीय पत्रकार संगठन अस्पतालों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को विभिन्न प्रकार से राहत पहुंचा कर संजीवनी का काम कर रहा है।
आपको बता दें कि, संगठन के जिला संरक्षक राजपाल सिंह (ब्यूरो चीफ जनसंदेश टाइम्स) के आवाहन पर संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ0 पंकज सिंह (जिला संवाददाता एबीपी न्यूज़) के निर्देशन पर तथा जिला उपाध्यक्ष दीपचंद्र मिश्रा (जिला संवाददाता हिंदी खबर) की अगुवाई एवं उनकी टीम द्वारा इस वैश्विक महामारी के दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को सुबह-शाम भोजन व अस्पताल से संबंधित अन्य सुविधाएं पहुंचाकर संगठन अपने कर्तव्यों का पालन कर रहा है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ0 पंकज सिंह ने कहा कि, हम ऑक्सीजन तो नहीं बना सकते हैं, और न ही इंजेक्शन बना सकते हैं, लेकिन इंसान होते के नाते आपका हौसला तो जरूर बढ़ा सकते हैं। इसी कड़ी में बबलू सिंह "अंगारा" (ब्यूरो चीफ संदेशवाहक दैनिक समाचार पत्र) ने कहा कि, इन मुश्किल हालातों में हमें परस्पर आपसी सहयोग से इस विपत्ति को मात देकर घने अंधेरे से उजाले की तरफ आना है। जबकि, सुशील सिंह (ब्यूरो चीफ समृद्धि न्यूज़ दैनिक समाचार पत्र) ने कहा कि, समाज सेवा से बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं है। इस मुश्किल दौर में हमें एक दूसरे की मदद करते हुए सकारात्मक सोच के साथ कोरोना जैसी महामारी को मात देनी है।
समाज सेवा के इस कार्य में मुख्य रूप से मनीष अवस्थी, रविंदर सिंह, राम सजीवन चौधरी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनुज मौर्य, शिवम मौर्य, दीपेंद्र कुमार शिवाकांत अवस्थी (संपादक इसके इंडिया न्यूज़), विष्णु कांत श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, ऋषि मिश्रा, शुभम बाजपेई, सत्य प्रकाश मिश्रा, अंकुर चौधरी, ओंकार शुक्ला, शिवम पटेल, आर्यन पाठक, अभय सिंह (पुतान), तथा समाजसेवी निजामुद्दीन मंसूरी, डॉ0 मारुति मिश्रा, हरे कृष्ण पांडे, प्रदीप वर्मा, रामकिशोर यादव, भैय्यन हुसैन, रिंकू सिंह सहित टीम एबीपीएस के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ