वीकेंड लॉक डाउन का दूसरा दिन भी रहा काफी प्रभावी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: प्रदेश सरकार द्वारा कोरोनावायरस पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से लगाया गया वीकेंड लॉक डाउन का दूसरा दिन भी काफी प्रभावी रहा। मुख्य कस्बों की तो बात अलग गांव में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला। जबकि दुकानें तो लगभग पूरी की पूरी बंद रही, लेकिन सड़कों पर आवाजाही विशेषकर वाहनों द्वारा अवश्य देखा गया। इस दौरान पुलिस को खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

    आपको बता दे कि, महगमारी की दूसरी लहर की प्रचडता को देखते हुए आम नागरिक स्वमेव सतर्क दिख रहा है। महराजगंज कस्बे में शनिवार के बाद आज रविवार को भी बंदी के मामले में शत-प्रतिशत दुकानें बंद दिखी। वहीं आस पास गांव के बाजारों जिनमें मऊ बाजार, डेपारमऊ बाजार, मोन चौराहा, हलोर बाजार, हरदोई बाजार, चंदापुर बाजार, पहरेमेऊ बाजार, थुलवांसा और लोधवा मऊ जैसी बाजारों में भी बंदी का व्यापक असर रहा।


  लोग अपने अपने घरों में दुबके रहे। लेकिन सड़कों पर बंदी का असर नहीं दिखा, चार पहिया और दोपहिया वाहनों से दिन भर लोग फर्राटा भरते रहे। सबसे खास असर तिलक आदि वैवाहिक समारोहों में कहीं भी भीड़ भाड़ नहीं देखने को मिल रही है। लोगों का मानना है कि, बीमारी की प्रचंडता को देखते हुए आम नागरिक खुद भीड़ भाड़ में जाने से परहेज कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ