सैनेटाइजर या साबुन से बार-बार हाथों को करे साफ-प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव।
रजनीकांत अवस्थीमहराजगंज/रायबरेली: प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय और अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कोविड-19 कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के प्रकोप से बचने के लिए जागरूकता, बचाव एवं रोकथाम के लिए लोगों से अपील किया है कि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनपदवासी आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले तथा घर से निकलने पर मास्क अवश्य लगाये, और बजार, हाट एवं सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, एवं सैनेटाइजर या साबुन से बार-बार हाथों को साफ करें तथा औरों को भी बार-बार हाथों को साफ करने के लिए प्रेरित करें।
आपको बता दें कि, प्रेस क्लब संरक्षक सुभाष पांडेय और अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से कहा है कि, दुकानदार स्वयं के साथ अपने कर्मचारियों को मास्क लगवायें, मास्क लगाकर आने वाले ग्रहकों को सोशल डिस्टेसिंग के साथ सामान उपलब्ध कराये, और दुकान पर हाथ साफ करने के लिए सैनेटाइजर साबुन पानी की व्यवस्था अवश्य रखे।
वरिष्ठ अधिवक्ता वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रेस क्लब संरक्षक अजय श्रीवास्तव, प्रेस क्लब संरक्षक अनिल जायसवाल समेत महामंत्री शिवाकांत अवस्थी तथा प्रेस क्लब महराजगंज की टीम के समस्त पदाधिकारियों ने आम जनमानस से अपील की है कि, 45 वर्ष से ऊपर के सभी जनपदवासी कोरोना का टीका जरूर लगवाये, और सरकार की घोषण के अनुसार 1 मई 2021 से 18 वर्ष से ऊपर के सभी युवक/युवतियों को सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीका निःशुल्क लगाया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ