नगर पंचायत चौराहों पर सैनिटाइजेशन के नाम की कर रहा सिर्फ खानापूर्ति।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

 बछरावां/रायबरेली: विगत वर्ष जब कोरोना का कहर  छाया हुआ था, तो उस समय नगर पंचायत बछरावां की सक्रियता काबिले तारीफ थी। लगातार नालियों में दवाओं का छिड़काव हो रहा था, लगातार कस्बे में सैनिटाइजेशन का कार्य चलाया जा रहा था, लेकिन इस वर्ष कोविड-19 की भयावह स्थिति को देखते हुए अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, प्रतिदिन कस्बे के दो चार लोग काल के गाल में समा रहे हैं, परंतु नगर पंचायत उदासीन नजर आ रही है। हालांकि पंचायत सूत्रों के अनुसार  बजट का हवाला इसका कारण बताया जा रहा है।

    आपको बता दें कि, नगर पंचायत के एक कर्मचारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि, लंबे समय से सरकार द्वारा कोई सहायता नहीं दी गई। कर्मचारियों का वेतन तक नहीं निकल पा रहा है। जिन ठेकेदारों ने निर्माण कार्य कराया है, उनका भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। चाहते हुए भी नगर पंचायत बेबस और लाचार नजर आ रही है। जबकि इसके विपरीत एक सभासद का कहना है कि, नगर पंचायत पूरी तरह कमीशन बाजी व भ्रष्टाचार में डूब चुकी है।  हर जगह फर्जी कागजों के सहारे भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अगर इमानदारी से जांच करा दी जाए, तो नगर पंचायत में करोड़ों का घोटाला देखने को मिलेगा।

      सभासद द्वारा कांवरिया मंडल की इस घोषणा पर कि, 3 दिन नगर पंचायत में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा, यह बात फेसबुक पर भी व्यक्त की गई, खैर जो भी हो मौजूदा समय में जनता के प्राणों की रक्षा आवश्यक है। नगर पंचायत को चाहिए कि, अन्य कार्य रोक कर अति शीघ्र सैनिटाइजेशन का कार्य डोर टू डोर प्रारंभ कराया जाए, और पूरे नगर पंचायत में सुचारु रुप से इसे अंजाम दिया जाए। ताकि लोगों की जिंदगियां इस भयावह महामारी के प्रकोप से बचाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ