रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महाराजगंज में करोना जांच के लिए तैनात कर्मचारी लगातार कोरोना पॉजिटिव के शिकार हो रहे हैं। इसी क्रम में जांच दल का एक और सदस्य आरटीपीसीआर द्वारा कराई गई जांच में पॉजिटिव निकला। इसके अलावा आज हुई 36 जांचों में से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। सीएचसी पर अब जांच करने की समस्या बढ़ गई है।
आपको बताते हैं कि, जांच कर रही टीम के अहम सदस्य अमर सिंह ने बताया कि, जांच टीम में बचे 2 लोगों में से भगवंत नगर उन्नाव का रहने वाला एक लैब टेक्नीशियन आरटीपीसीआर में भेजे गए उसके नमूने में वह पॉजिटिव आ गया है। फलस्वरूप जांच के लिए अस्पताल की एक महिला स्वास्थ्य कर्मी को टीम में आज शामिल किया गया। आज भी 36 एंटीजन टेस्ट किट से जाचं की गई। जिनमें राना नगर रायबरेली का रहने वाला एक युवक पॉजिटिव पाया गया है।
आपको यह भी बता दें कि, कोरोना टेस्ट टीम के 5 सदस्यों में तीन लोग पहले ही संक्रमित पाए जा चुके थे। आज चौथे व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद समस्या बढ़ गई है।

0 टिप्पणियाँ