कोरोना मरीजों के लिए मसीहा बने महराजगंज कस्बा निवासी निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, सीएचसी को दे रहे फ्री में ऑक्सीजन सिलेंडर।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर जमकर कहर बरपा रही है, ऐसे में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के मामले और मुसबितें बढ़ा रहे हैं, लेकिन इस मुश्किल वक्त में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इंसानियत का फर्ज अदा कर लोगों की मदद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, रायबरेली जनपद के महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने का संकल्प यहीं कस्बे के ही रहने वाले चेयरमैन पति भाजपा नेता तथा निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने लिया है। इन्होंने इस अस्पताल को बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करवा कर निशुल्क देने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में इन्होंने बीते सोमवार को उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन को चार ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल करा कर दिए हैं, और उन्होंने वादा किया है कि, यहां क्षेत्र के मरीजों के लिए जितने भी आक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता होगी, वह सीएचसी महराजगंज को मुफ्त में प्रदान करवाएंगे। जिससे कोविड के जो मरीज है, उनको बड़ा लाभ मिल रहा है।
आपको यह भी बता दें कि, महराजगंज ही नहीं पूरे रायबरेली जनपद में ऑक्सीजन की भारी किल्लत है, ऐसे में महराजगंज कस्बा के सीएचसी पर आने वाले मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। भाजपा नेता प्रभात साहू बताया कि, अस्पतालों के माध्यम से आम लोगों को भी ऑक्सीजन देने के प्रयास में वह लगे हुए हैं। जल्द ही यह काम भी किया जाएगा। वह भी पूरी तरह निशुल्क होगा। उन्होंने यह भी बताया कि, ऑक्सीजन के बदले किसी मरीज से पैसे नहीं लिए जा रहे।
सीएचसी महराजगंज के चिकित्सक अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने कहा कि, लोगों की समस्याओं को देखते हुए प्रभात साहू चेयर मैनपति द्वारा उठाया गया, यह कदम सराहनीय है। इससे ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों के आंकड़े को कम करने में काफी सहायता मिलेगी। अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने यह भी कहा कि, क्षेत्र के जो लोग सक्षम है, उन्हें श्री साहू से सीख ले कर ऐसे पुनीत कार्य के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए, और इस विपदा की घड़ी में क्षेत्रवासियों की ज्यादा से ज्यादा मदद करनी चाहिए।
विदित हो कि, विगत सोमवार को श्री साहू ने चार ऑक्सीजन सिलेंडर रीफिल करके सीएचसी के डॉक्टरों को दिए गए, वहीं अस्पताल आए लोगों का कहना है कि, इस तरह की पहल से बड़ा लाभ कोविड के मरीजों को मिल रहा है। भाजपा नेता प्रभात साहू कोविड-19 के लिए मसीहा बनकर आए हैं।
वहीं जब हमारे संवाददाता ने प्रभात साहू से टेलिफोनिक वार्ता के दौरान कोबिट की दूसरी लहर में मऊ गांव की भयावह स्थिति के बारे में अवगत कराया तो, उन्होंने मऊ सहित आसपास के गांव में अपनी तरफ से फ्री में सैनिटाइजेशन कराने की बात कही है। उन्होंने मऊ गांव के लोगों को आश्वस्त किया है कि, सैनिटाइजेशन करने वाली टीम को उन्होंने कह दिया है, और बुधवार से मऊ गांव का सैनिटाइजेशन डोर टू डोर करवाया जाएगा।




0 टिप्पणियाँ