मृतक आरती, फोटो: एसकेे इंडिया न्यूज़
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के हसनपुर गांव में शुक्रवार देर रात लगभग 11:00 बजे एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक आरती, फोटो: एसकेे इंडिया न्यूज़
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक घटना थाना बछरावां क्षेत्र के हसनपुर गांव की है, यहां की रहने वाली एक 16 वर्षीया किशोरी आरती पुत्री दुख्खी ने घरवालों के किसी बात से क्षुब्ध होकर फांसी के फंदे से झूल गई और मौत को गले लगा लिया। बताते हैं कि, घरवालों के किसी बात से नाराज किशोरी ने शुक्रवार देर रात लगभग 11:00 बजे घर के पीछे बनी कोठरी में खुण्डे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया है। सूचना पानी के बाद घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और थाने ले आई, जहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक आरती, फोटो: एसकेे इंडिया न्यूज़
मामले में थुलेंडी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह का कहना है कि, किशोरी ने परिजनों से किसी बात को लेकर नाराजगी के चलते फांसी लगाना बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।



0 टिप्पणियाँ