रायबरेली कोरोना टीकाकरण अपडेट: टीका में शहर ने बचाई लाज, कई सीएचसी का प्रदर्शन खराब अब तक 1.55 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण।। Raebareli news ।।

शनिवार को जनपद केेे महराजगंज सीएचसी केंद्र पर टीका लगवाने के बाद अधीक्षक के साथ बैठे पूर्व जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन पति प्रभात साहू व उनकी पत्नी चेयरमैन सरला साहू।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिले में विगत शुक्रवार तक 1,55,571 लोगों में कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण में ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। लालगंज और ऊंचाहार सीएचसी में ही 10-10 हजार से अधिक टीके लग पाए हैं। कई सीएचसी का प्रदर्शन तो बहुत खराब रहा। शहरी क्षेत्र ने 30 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाकर लाज बचाई है।

    शनिवार को जनपद केेे महराजगंज सीएचसी केंद्र चेयरमैन सरला साहू को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।

 आपको बता दें कि, जिला अस्पताल के साथ ही जिले की सभी सीएचसी में लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अब तक जिले में 1.55 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। हालांकि लक्ष्य से काफी कम लोगों में टीकाकरण हुआ है। 

शनिवार को जनपद केेे महराजगंज सीएचसी केंद्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन पति प्रभात साहू को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।

सीएचसी महराजगंज, गौरा, नसीराबाद, बेलाभेला सहित कई अस्पतालों का अब तक टीकाकरण का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। इसी कारण लक्ष्य के सापेक्ष टीके नहीं लग पा रहे हैं। जिला अस्पताल के बेहतर प्रदर्शन से प्रगति में कुछ सुधार है। सीएचसी अधीक्षकों की लापरवाही के कारण ही शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है। पिछले अप्रैल महीने से कोरोना का कहर बढ़ने के बाद तो टीकाकरण बहुत ही धीमा हो गया। खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ ने अधीक्षकों को टीकाकरण में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। 

बीते शुक्रवार को रायबरेली के जिला अस्पताल में महिला को कोरोना लगाती स्वास्थ्य कर्मी।

जिले में अब तक टीकाकरण का हाल: किस क्षेत्र में अब तक कितने लगे टीके।

महराजगंज 6267 

शहर 30347 

लालगंज 11958 

ऊंचाहार 11494 

डलमऊ 9564 

सलोन 8465 

बछरावां 8481 

डीह 7536 

खीरों 7420 

शिवगढ़ 7066 

अमावां 6029 

हरचंदपुर 6118 

जगतपुर 6838 

जतुआ-टप्पा 6392 

सरेनी 6885 

बेलाभेला 5605 

नसीराबाद 4496 

गौरा 3656 

प्राइवेट 954 

कुल 155571 

सभी सीएचसी अधीक्षकों को कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं। टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खराब प्रगति वाली सीएचसी को खास निर्देश दिए गए हैं। 

(डॉ0 वीरेंद्र सिंह, सीएमओ)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ