विनोद साहू (बवाली) गांव वालों का कर्ज जनता की सेवा व गरीबों के आंसू पोंछकर करेंगे अदा-पूर्व प्रमुख महेंद्र सिंह।। Raebareli news ।।

  महेंद्र सिंह पूर्व प्रमुख महराजगंज फोटो एसके इंडिया न्यूज़। 

                                  सार......

●ताजुद्दीनपुर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान विनोद कुमार साहू उर्फ बवाली के छोटे भाई भाजपा नेता पवन साहू ने ग्राम सभा में निशुल्क लोगों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर, महराजगंज के भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा भी रहे मौजूद। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की इस सराहनीय पहल की, ग्रामवासी कर रहे सराहना। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान बवाली ने ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा की जनता का दिल से जताया आभार।

भाजपा नेता पवन साहू ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा के ग्रामीणोंं को मास्क देतेे हुए।

                            विस्तार........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी के इस भीषण दौड़ में ग्राम ताजुद्दीनपुर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विनोद कुमार साहू उर्फ बवाली तथा उनके छोटे भाई और व्यापारी नेता पवन साहू ने गांव के सभी मजरों में घूम-घूम कर गांव वालों को निशुल्क मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। वहीं ग्रामीणों को कोरोना के बचाव से टिप्स भी दिए। 

   आपको बता दें कि, इस मौके पर व्यापारी नेता पवन साहू ने कहा कि, कोरोनाकाल में सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी की है, उसका प्रयोग करके सावधानियां बरते हुए हम कोरोना से स्वयं अपना ही नहीं, बल्कि हम अपने परिवार आस-पड़ोस तथा गांव की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि, अनावश्यक घर के बाहर ना निकले, तथा जब भी निकले मास्क अवश्य पहने, लोगों से अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर ही नमस्कार करें। हाथ कतई ना मिलावे और बार-बार हांथो को साबुन से अथवा सैनिटाइजर से साफ करते रहें। श्री साहू ने लोगों से यह भी अपील की है कि, अपने आसपास साफ सफाई का पूरा प्रबंध रखें। जिससे बीमारियां पास नहीं फटकेगी।

     इसी क्रम में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान विनोद कुमार साहू उर्फ बवाली ने कहा कि, वह ताजुद्दीनपुर की महान जनता को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते है, और आभार जताते हैं। गांव की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें चुना है, वह जनता की सेवा में दिन रात एक कर देंगे, और जनता को किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी नहीं आने देंगे।

   इसी क्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह ने कहा कि, वह गांव की जनता का दिल से आभार प्रकट करते हैं कि, उन्होंने पूरी बुद्धि और विवेक से काम लेते हुए एक असली जनसेवक को गांव का प्रधान चुना है। गांव वालों का यह कर्जा वह जनता की सेवा करके गरीबों के आंसू पोंछकर अदा करेंगे। उन्होंने स्वयं भी मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।

    इस मौके पर हरिहर सिंह, भाजपा महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजदेव सिंह, युवा भाजपा नेता अमित सिंह, धुन्नी सिंह, विजय सिंह, अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ