शपथ ग्रहण के पहले दिन 25 ग्राम प्रधानों ने ली, पद और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ।। Raebareli news ।।

 
पद और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ लेते हुए ज्योना ग्राम प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए महराजगंज ब्लॉक के नवनिर्वाचित 53 ग्राम प्रधानों में से मंगलवार को पहले चक्र में 25 ग्राम प्रधानों को उनकी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर शपथ ग्रहण कराने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें ब्लॉक मुख्यालय से 12 ग्राम विकास अधिकारियों को तैनात किया गया था। दो पारियों में संपन्न कराए गए शपथ ग्रहण समारोह में पहला चक्र 11:00 बजे, तो दूसरे चक्र में 1:00 बजे शपथ दिलाई गई। शेष बचे 18 ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। बाकी बचे 10 ग्राम पंचायतों में पर्याप्त संख्या में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन ना होने से कोरम की कमी के कारण भविष्य में कोरम पूरा करके शपथ दिलाई जाएगी।

    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत एके सोनकर ने बताया कि, कोविड-19 को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। जिसमें आज जमुरवां, मझगवा, अलीपुर, जिहवा, ज्योना, मांझगांव, पूरेअचली, दौतरा, घोरौना, कैड़ावा, हसनपुर, हरदोई, हलोर, कुसमहुरा, जमुरावां, सिरसा, तौली, हिलहा, कुबना, कुसुढ़ीसागरपुर, अटरा, ओथी, ताजुद्दीनपुर, मोन, सुल्तानपुर और पुरासी के ग्राम प्रधानों को आज शपथ दिलाई गई है।

ग्राम पंचायत ओथी में पद और गोपनीयतााा बनाए रखने शपथ लेटे हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान।

     जबकि बुधवार को ओई, राघवपुर, मऊ, चंदापुर, कैर, कोटवा मोहम्मदाबाद, सलेथू, जनई, असनी, पाराखुर्द, पाली, जमोलिया, बारीगोहन्ना, कोटवा मदनिया, भटसरा, पाराकला और अतरेहटा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को बुधवार को शपथ दिलाई जाएगी। 

                    ग्राम सभा ज्योना मे सपथ ग्रहण

   उन्होंने यह भी बताया कि, 10 ऐसी ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें नियमानुसार पर्याप्त संख्या में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन ना हो पाने से शपथ ग्रहण कराना संभव नहीं हो सका है। यह ग्राम सभाएं हैं। डोमापुर, कक्केपुर, मुरैनी, पोखरनी, सिकंदरपुर, टीसा खानापुर, भटसरा, इंदौरा, नारायणपुर और पखनपुर शामिल है।

    शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एसडीएम सविता यादव खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार के अलावा कोतवाल रेखा सिंह और उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद त्रिपाठी के साथ-साथ एडीओ पंचायत एके सोनकर लगातार भ्रमण करके जायजा लेते रहे। कहीं से किसी विवाद की सूचना नहीं है। उधर इस कार्यक्रम के लिए ग्राम विकास अधिकारियों में शिखर शुक्ला, मनोज कुमार, आदित्य कुमार, विक्रम जैन, अविनाश सोनकर, नाहिद अनवर, वैभव मिश्रा, अजय कुमार, लज्जावती, कुमारी निहारिका शर्मा, कुमारी आरती और अरुण कुमार ने निर्धारित किए गए ग्राम पंचायतों में पहुंचकर शपथ ग्रहण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

25 मई 2021 दिन मंगलवार को इन ग्राम सभाओं का हुआ सपथ ग्रहण।

जमुरांवा 11 बजे

मझगवा 1:00 बजे

अलीपुर 1:00 बजे

जिहवा 11:00 बजे

ज्योना 1:00 बजे

मांझगांव 1:00 बजे

पूरे अचली 11:00 बजे

दौतारा 1:00 बजे

 घोरौना 11:00 बजे

कैड़ावा 1:00 बजे

हसनपुर 11:00 बजे

हरदोई 1:00 बजे

हलोर 11:00 बजे

कुसमहुरा 1:00 बजे

जमुरवां 11:00 बजे

सिरसा 1:00 बजे

तौली 11:00 बजे

हिलहा 1:00 बजे

कुबना 11:00 बजे बजे

कुसुढ़ीसागरपुर 1:00 बजे

कटरा 11:00 बजे

ओथी 1:00 बजे

ताजुद्दीनपुर 11:00 बजे

मोन 1:00 बजे

सुल्तानपुर 11:00 बजे

पुरासी 1:00 बजे

26 मई 2021 को इनका होगा शपथ ग्रहण।

ओई, राघवपुर, मऊ, चंदापुर, कैर, कोटवा मोहम्मदाबाद, सलेथू, जनई, असनी, पारा खुर्द, पाली, जमोलिया, बारी गोहन्ना, कोटवा मदनिया, बरहुंआ, पारा कला, अतरेहटा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ