महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में बीती रात चारपाई पर सो रहे पति के ऊपर गुस्साई पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पति पत्नी दोनों को साथ ले आई। पति को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। फिलहाल मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि, बीती रात वह चारपाई पर सो रहा था, तभी अचानक उसकी पत्नी नीरज कुमारी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने चिल्लाकर जान बचाने की गुहार लगाई, तब उसके पिता में मेंड़ई समेत परिवार के और लोग दौड़े, तब जाकर कन्हैया लाल की जान बची।
परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई है। जहां कन्हैया लाल की चोटों को गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव वालों ने बताया कि, पति और पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका है। उधर कन्हैया लाल के अस्पताल में होने के कारण अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ