डोमा पुर गांव में दो पक्षों में विवाद, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के डोमा पुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो लोगों को गांव के ही दो दबंग युवकों ने लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा। जिसमें धर्मेश पुत्र जगन्नाथ को गंभीर चोट आई हैं। कोतवाली पुलिस ने धर्मेश का मेडिकल कराकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

    आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में डोमा पुर गांव निवासी धर्मेश पुत्र जगन्नाथ ने बताया है कि, दिनांक 7 मई को रात्रि 9:00 बजे गांव के दबंग प्रतिपक्षीगण रघुराज पुत्र जगन्नाथ, राज पुत्र रघुराज उनके घर पर आए, वो और उनकी पत्नी पुष्पा घर के बाहर बैठे थे। तभी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा। जिससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं, तथा हाथ भी फैक्चर हो गया।

     मामले में कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह ने बताया कि, चोटिल की तहरीर पर 2 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ