कोतवाल रेखा सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: वैसे तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न हो गए हैं, लेकिन अभी ब्लाक प्रमुखी के तारीख की घोषित नहीं की गई, ऐसे में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गांव की गलियों से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक उठापटक तेज हो रही है, जिसको लेकर नवागत कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक कोतवाली परिसर में आहूत की। 

    आपको बता दें कि, नवागत कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह द्वारा महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक बुला कर सदस्यों से संवाद स्थापित किया, तथा नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उनका कुशल क्षेम पूछा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कोतवाल ने सभी को आश्वस्त किया कि, यदि किसी भी क्षेत्र पंचायत सदस्य को किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो वह उनके दूरभाष नंबर पर सूचित करें। यदि किसी भी ब्लॉक प्रमुख पद के संभावित प्रत्याशी द्वारा किसी प्रकार का दबाव या प्रलोभन या अन्य किसी प्रकार की हरकत की जाती है, तो उन्हें निसंकोच बताएं, तत्काल संबंधित पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

   उन्होंने कहा कि, आप सभी लोग पूर्ण रुप से स्वतंत्र व निडर होकर रहें। कोतवाल ने साफ शब्दों में कहा कि, संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जीते व हारे हुए सभी प्रत्याशी एक साथ मिल बैठकर सामंजस्य स्थापित करें। अपने समर्थकों को समझा-बुझाकर रखें, और लड़ाई झगड़े से दूर रहें। यदि किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उन्हें सूचित करें। उसका निराकरण कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ