मऊ गांव में अराजक तत्वों ने लगाई आग, गृहस्ती का अभिन्न हिस्सा जलकर हो गया राख, लोग देखते रह गए।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: एक तरफ यहां क्षेत्र में कोरोना महामारी का प्रकोप इस तरह हावी है कि, जन सामान्य की हालात खराब होती जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गांव में अज्ञात अराजक तत्वों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात ऐसा ही एक मामला महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अहलादी मजरे मऊ गर्बी का सामने आया है। जहां रात लगभग 11:00 बजे दो कड़ौर (गोबर के ऊपलो का ढेर) में आग लगा दी गई, और धू-धू कर जलने लगा। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर गांव वाले दौड़े और बाल्टियों में पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। आग ने इतना प्रचंड रूप ले लिया था कि, सारे उपले जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि, बीती रात पवन देव शांत थे, नहीं तो आग गांव के घरों में भी फैल सकती थी।


   आपको बता दें कि, रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पूरे अहलादी गांव निवासी पीड़ित कल्लू धोबी ने बताया कि, उनकी पत्नी ने बड़ी मेहनत से गोवंशो का गोबर बीन कर लाई, जिसके उपले बनाने में महीनों लग गए, इसी तरह दूसरे उपलों के ढेर के पीड़ित रामनाथ पासी भी आप बीती बताई।


   बीती रात अराजक तत्वों द्वारा उपलो के ढेर में आग लगा दी गई थी, जिससे दोनों की गृहस्ती का अभिन्न हिस्सा जलकर राख हो गया। कल्लू धोबी ने बताया कि, ठंडी के दिनों में उपलो की आग जलाकर ठंडी से बचना, तथा इसी के सहारे खाना पकाने में काफी मदद मिलती है। अब इनके सामने जटिल समस्या है कि, इस बार की ठंडी कैसे कटेगी, और भोजन बनाने में कैसे मदद मिलगी। यह काफी गरीब है खेती पाती भी इनके पास बहुत कम है, बागात भी नहीं है, जिससे खाना बनाने के लिए लकड़ियां अर्जित कर सकें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ