मऊ में सेवा भारती युवा मंडल द्वारा लोगों में बांटा गया काढ़ा, चवनप्राश, ड्राप व दवाएं।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गर्बी स्थित बाल विद्या मंदिर में सेवा भारती युवा मंडल एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मऊ गर्बी द्वारा कोविड-19 महामारी के से निपटने के लिए ग्रामीणों को काढ़ा सामग्री, ड्राप, दवा एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व महिलाओं को चवनप्राश वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए तरीके बताए गए।

    आपको बता दें कि, आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि, टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त चेहरे पर मास्क लगाकर ही बाहर निकले, साथ ही साथ 2 गज की दूरी बनाकर रहे, और जब तक कोई बहुत ही आवश्यक कार्य ना हो, घरों से ना निकले।


   चवनप्राश को उन्होंने महा औषधि बताते हुए कहा कि, 60 साल से के अधिक उम्र के लोगों में चवनप्राश रोग प्रतिरोधक क्षमता आश्चर्यजनक रूप से बढ़ाता है। बुजुर्ग इसका नियमित सेवन करें।

   इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी डीबी सिंह ने लोगों का आव्हान किया कि, वह चिकित्सकों के बताए हुए तरीकों को अपनाकर अपने को स्वस्थ रखें। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि अवधेश कुमार मिश्रा, संघ के प्रचारक योगेंद्र एडवोकेट, युवा नेता अतुल कुमार पांडेय एडवोकेट, सेक्टर संयोजक विकास मिश्रा के अलावा चीफ फार्मासिस्ट बनवारी लाल आदि ने लोगों में कोरोना निरोधक सामग्रियां वितरित की।


   इस मौके पर लवलेश कुमार पांडेय, राजेंद्र पांडेय, अंकित पांडेय, योगेश मिश्रा, शोभित पांडेय, रामचंद्र तिवारी, विक्की तिवारी, रूद्र प्रताप, मोहम्मद नसीम, नरेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र दत्त तिवारी, दिनेश मिश्रा, राजकुमार निर्मल, बाबू रायनी, सोनू सैनी, राजकुमार शर्मा मोहम्मद नसीम उमानाथ सिंह सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ