रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और प्रखर राजनीतिज्ञ वर्तमान में एआईसीसी के सदस्य तथा पूर्व प्रमुख व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी का 68 का आज अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि, बेहद मिलनसार और सौम्य स्वभाव के राम शंकर चौधरी को गांधी नेहरू परिवार का काफी करीबी माना जाता रहा है। विगत कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब हो गई थी, आज दोपहर बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वह पांच बार जिला पंचायत सदस्य और एक बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनकी गणना जिले के सबसे कद्दावर नेताओं में की जाती थी।
उनके निधन पर पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह, तिलोई विधायक राजा मनकेश्वर शरण सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रदेस महासचिव सुशील पासी, पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह, बछरावां विधायक रामनरेश रावत, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, सर्वेश कुमार अवस्थी एडवोकेट, मनीष दीक्षित, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती, जिला पंचायत पूर्व सदस्य प्रभात साहू, विचित्र चौधरी, रवि राज सिंह, ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख अजय दउवा, पूर्व प्रमुख महेन्द्र सिंह, कांग्रेसी नेता कृपा शंकर शर्मा, भरत मिश्रा, हौसिला तिवारी, दिनेश मिश्रा, कांग्रेसी नेता प्रिंसू वैश्य, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, राहुल सिंह, यूथ कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, सच्चिदानंद त्रिपाठी, हरिचरन पासी, हलोर के अग्रणी व्यवसाई श्रवण कुमार चौधरी, सपा नेता संत कुमार चौधरी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद आलम, राम सागर चौधरी सहित प्रेस क्लब महराजगंज के समस्त पदाधिकारी व बड़ी तादाद में लोगों ने गहरा शोक जताया है।

0 टिप्पणियाँ