पत्रकार के बाबा के निधन पर प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों सहित क्षेत्र में शोक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता व महराजगंज प्रेस क्लब के मीडिया प्रभारी संतोष सिंह के बाबा का सोमवार को निधन हो गया, यह 85 वर्ष के थे। निधन की खबर जैसे ही मिली प्रेस क्लब महराजगंज सहित समूचे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

    आपको बता दें कि, रामशरन सिंह 85 अशरफाबाद गांव के रहने वाले थे, राजस्व कर्मचारी (अमीन) के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद 2005 में सेवानिवृत्त हुए। प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक सुभाष पांडेय ने पत्रकार संतोष के बाबा के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें एक बेहतर प्रशासनिक अधिकारी के साथ नेक इंसान बताया, और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में साहस प्रदान करने और दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सिंह के निधन पर जनपद भर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों एवं अन्य कर्मियों ने गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

    प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल संरक्षक, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, शिवाकांत अवस्थी, मोनू अवस्थी, अंकुर सिंह, इम्तियाज अली, अतुल तिवारी, आकाश तिवारी, दिलीप जायसवाल, विजय धीमान, मनोज वर्मा, तेजभान, रजनीकांत अवस्थी सहित प्रेस क्लब महा्राजगंज के समस्त पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य व नगर पंचायत चेयरमैन पति प्रभात साहू, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, ज्योति प्रकाश अवस्थी एडवोकेट, सर्वेश कुमार अवस्थी एडवोकेट, अतुल कुमार पांडेय एडवोकेट, सरदार फत्ते सिंह, भाजपा नेता पवन साहू, पंडित शारदा शरण पांडेय, सुधीर साहू, शैलेंद्र प्रताप उर्फ राहुल साहू, कांग्रेसी नेता प्रिंसू  वैस्य ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ