कल आयोजित होगा 'कोविड की चुनौतियां औऱ हमारे गांव' विषय पर सेमिनार, जुड़ेंगे डॉ कुमार विश्वास साथ होंगे नामचीन चिकित्सक।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली में डॉ  कुमार विश्वास, सोनू सूद, मालिनी अवस्थी आदि   की मदद से चल रही कवि पंकज प्रसून द्वारा संचालित मुहिम  'आओ गांव बचाएं' के अंतर्गत कल यानी 1 जून 2021 को 10:00 से लेकर 11:10 तक जूम एप के माध्यम से ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें महराजगंज ब्लॉक की 53 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान जूम के माध्यम से जुड़ेंगे। 

   आपको बता दें कि, इस कार्यक्रम में डॉक्टर कुमार विश्वास  विशेष रुप से जुड़ेंगे। उनके साथ  डॉ ज्ञान चंद, वरिष्ठ चिकित्सक, एसजीपीजीआई, लखनऊ, डॉ संजीव ओझा-प्रधान वैज्ञानिक एनबीआरआई, लखनऊ व डॉ दीनानाथ पटेल-चिकित्सक, राजीव दीक्षित हॉस्पिटल भी जुड़ेंगे जो कोविड से गांवों को बचाने को लेकर अपनी बात रखेंगे। वहीं एसडीएम सविता यादव महराजगंज भी शामिल रहेंगी।

   आपको यह भी बता दें कि, डॉ कुमार विश्वास के सहयोग से रायबरेली के गांव में पंकज प्रसून द्वारा चलाई जा रही मुहिम "आओ गांव बचाएं" जनपद वासियों के लिए संजीवनी साबित हो रही है, जिसको लेकर जनपद के लोगों में हर्ष है, और इस जन कल्याणकारी पहल के लिए लोगों ने पंकज प्रसून को तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ