SK INDIA NEWS की खबर का दमदार असर: सीएचसी महाराजगंज पहुंची कोरोना वैक्सीन की बड़ी खेप।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज सीएचसी में विगत 2 दिनों से बंद पड़ा टीकाकरण बृहस्पतिवार को फिर से शुरू हो गया। जबकि पता चला है कि, पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन यहां सीएचसी पहुंच गई है। लोगों ने इसके लिए एसके इंडिया न्यूज़ के प्रयासों की सराहना की है।

    आपको बता दें कि, विगत सोमवार को महराजगंज सीएचसी में कोरोना टीका की वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया था। जिसकी वजह से मंगलवार और बुधवार को टीकाकरण का काम नहीं हो सका था। 

    इस खबर को एसके इंडिया न्यूज़ वेब पोर्टल ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका असर तुरंत देखने को मिला। सीएमओ ने संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को सुबह-सुबह एक बड़ी खेप सीएचसी महराजगंज को उपलब्ध करा दी है। जिसका परिणाम रहा कि, बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के 10 लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ