भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक का किया गया विदाई समारोह, नम हुई आंखे।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: भारतीय स्टेट बैंक महराजगंज के शाखा प्रबंधक वीरेन्द्र बहादुर का विदाई समारोह नम आंखों से संपन्न हुआ। वहीं नवागंतुक शाखा प्रबंधक शशांक शुक्ला का स्वागत किया गया। 

    आपको बता दें कि, कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक वीरेंद्र बहादुर द्वारा अपने कार्यकाल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की सब ने सराहना की, और उम्मीद जताई कि, चेन्नई शाखा प्रबंधक शशांक शुक्ला भी उनका अनुसरण कर ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं की सुविधा सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराएंगे। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों सहयोगियों के अलावा बैंक के उपभोक्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार को सम्मानित किया।

   इस दौरान मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सचान, बृजेश सिंह, निखिल सिंह, शाश्वत मिश्रा, लक्ष्मी वर्मा सहित अन्य स्टाफ के अलावा राजेश कुमार यादव एडवोकेट, उमेश कुमार प्रधान, अवधेश मिश्रा, अभिषेक यादव, राजेश मौर्य एडवोकेट, पिंटू सिंह, ऐनुल हक सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ