महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के रंजीत खेड़ा मजरे खजुरों गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सविता यादव को शिकायती पत्र देकर ग्राम समाज के सुरक्षित चारागाह की भूमि को सही नाप करा कर खाली किए जाने की मांग की है।
आपको बता दें कि, यूपी के रायबरेली जनपद की महराजगंज तहसील उपजिलाधिकारी सविता यादव को दिए गए शिकायती पत्र में रंजीत खेड़ा मजरे खजूरों गांव निवासी राम कुमार, रामफेर, चंद राम, अनिल कुमार, रामफेर, हरिलाल, धर्मेंद्र कुमार, जंग बहादुर आदि ने कहा है कि, ग्राम समाज की सुरक्षित चारागाह की भूमि जिसका गाटा संख्या 1530 व 1656 तथा 1531 में गांव के ही दबंग व सरहंग किस्म के लोगों ने ग्राम प्रधान की सह पर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसकी शिकायत पूर्व में की गई थी। जिस पर पहुंची राजस्व टीम ने खाऊ कमाऊ नीति के चलते अवैध अतिक्रमण कारियों को नहीं हटवाया तथा, अवैध अतिक्रमण कारी चारागाह की सुरक्षित जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए हैं।
यदि जल्द ही सही नाप करा कर कब्जा नहीं हटवाया गया, तो हम सभी ग्रामीण जिलाधिकारी की चौखट पर जाकर खुन्ढी खटखटाएंगे।

0 टिप्पणियाँ