●गुरुकुल ने चलाया औषधि वितरण कैंप व कोविड-19 वैक्सीन जागरुकता अभियान
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: निरंतर समाज सेवा में तत्पर गुरुकुल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन पुरासी हलोर रायबरेली के द्वारा स्वास्थ्य की ओर लगातार बड़ा कदम उठाते हुए आज 8 जून 2021 को हलोर स्थित बाबा ब्रम्हचारी जी महाराज कुटी पर कालेज प्रबंधक आर0डी0 मिश्रा, उपाध्याय शशांक शेखर शुक्ला, उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा, डाक्टर ज्योति शुक्ला द्वारा 500 लोगों निशुल्क औषधि वितरित किया गया, तथा स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के सहयोग से डाक्टरों द्वारा 20 लोगो को covid-19 की वैक्सीन लगवाई गई, इसके साथ ही 500 लोगों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया।
आपको बता दें कि, इस मौक़े पर पूजा मिश्रा ने कहा कि, वे सभी जनता के बेहतर स्वास्थ्य और सुविधा हेतु निरंतर समाज और सरकार का सहयोग करती रहेंगी। उक्त कार्यक्रम में कलमकारों समेत हलोर ग्राम प्रधान, विद्यालय अध्यापक अमित पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार, बेबी सिंह, बीके मिश्रा, ब्रजमोहन एवं समाजसेवक राम अचल मौर्या, जमुना प्रसाद मिश्र, मनोज मिश्रा, रिंकू चौधरी आदि लोग उपस्थिति रहे।


0 टिप्पणियाँ