जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को भी क्षेत्र में जगह-जगह भंडारों की रही धूम।। Raebareli news ।।

 दूसरे बड़े मंगलवार पर कस्बे के बछरावां रोड पर प्रभात साहू ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर किया भंडारे का शुभारंभ

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जेष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को भी कस्बे समेत पूरे क्षेत्र में हनुमंत लला की पूजा अर्चना और साथ में भंडारे के कार्यक्रमों की धूम रही। जगह जगह भक्तों श्रद्धालुओं ने बाकायदे टेंट आदि लगवा कर हनुमान जी का श्रृंगार पूजन किया। उसके उपरांत कहीं-कहीं भंडारा, तो कहीं शरबत, चना वितरण, तो कहीं कहीं हनुमान चालीसा, हनुमान बाहुक और सुंदरकांड के पाठ किए गए।

    आपको बता दें कि, कार्यक्रमों की श्रंखला में महराजगंज कस्बे में बछरावां रोड पर प्रभात युवा शक्ति मंच द्वारा हनुमंत लला का भव्य श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कस्बे के चेयरमैन सरला साहू के पति प्रभात साहू ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।

    उन्होंने कहा कि, कलयुग में हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से सभी मनवांछित फल मिलते हैं, और लोगों की मान्यताएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि, निश्चल भाव से हनुमान जी की पूजा अर्चना अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए प्रभात युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की तथा प्रसाद वितरण का श्रीगणेश किया।

     प्रसाद वितरण में हलवा, पूड़ी, चना, सब्जी और शरबत का वितरण किया गया। हजारों भक्तों श्रद्धालुओं ने उसे ग्रहण किया।

    कार्यक्रम के आयोजन में प्रभात युवा शक्ति के अध्यक्ष पीयूष साहू, दीपू साहू, धर्मेंद्र वर्मा,अमरजीत सिंह, शिवा कसेरा, शुभम सोनी, संजय साहू, अमन वर्मा, सूरज वैश्य, शेखर वर्मा, बाबा यादव, गौरव यादव, रवि यादव, पंकज साहू, कुणाल वर्मा, विजय चौरसिया, रवि तोष त्रिपाठी, विजय ढोनी आदि मौजूद रहे।

    उधर बछरावां रोड पर भी मौर्या बीज भंडार के संचालक संतलाल मौर्य की अगुवाई में सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके उपरांत हनुमान जी की आरती पूजा के बाद प्रसाद में पहले नुकती और केले का वितरण किया गया। उसके उपरांत पूड़ी, सब्जी, मिठाई का वितरण चलता रहा। 

  कार्यक्रम में उज्जवल पांडेय, सुरेंद्र कुमार मौर्य, नंद कुमार पांडेय, गोपाल त्यागी, बसंत लाल गुप्ता, ननहू मौर्य, उत्कर्ष पांडेय, सुएश पांडेय, हरिशंकर शुक्ला, दिनेश शुक्ला, बुधई पासी सहित बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरण में भाग लिया।

    जबकि कस्बे के रायबरेली रोड पर सुप्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर समिति द्वारा दूसरे मंगल पर भी हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ-साथ भव्य श्रृंगार पूजा की गई, और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के धर्म जागरण मंच के अवध क्षेत्र के प्रमुख लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश अवस्थी, भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, राम भरत यादव सहित सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

   इसके अलावा हरचंदपुर तिराहे पर स्थित महावीर स्वामी मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्र के अन्य प्रमुख कस्बों हलोर, हरदोई, चंदापुर, मऊ गर्बी, मऊ सर्की, अन्दूपुर, मुरैनी, मोन, कोटवा मोहम्मदाबाद, ओथी, बल्ला, जनई, लोधवा मऊ, और थुलवासां में भी हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ