सार.......
⭕ नगर विकास मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट।
विस्तार........
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: गांधी परिवार व कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल रायबरेली को विकास के नाम पर ठगा है। जिसकी बदौलत आज रायबरेली जिला विकास से कोसों दूर है। आप सभी लोग एकजुट व एकमत होकर अपने घर के लाल दिनेश प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी के कमल के निशान पर वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं। आप सभी को विष्वास दिलाता हूं कि, यह रायबरेली जिला विकास के मामले में प्रदेश स्तर पर विकास रूपी जिला के रूप में जाना जाएगा। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के जय मां जसवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में जय मां जसवंतरी देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित विशाल जनसभा की अगुवाई कर रहे चेयरमैन पति प्रभात साहू, पूर्व एमएलसी व भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर अलीपुर, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, विवेक पांडेय, सुनील मौर्य, शिवकुमार त्यागी, अनुभव कक्कड़, पूर्व सभासद विजय धीमान, सुधा अवस्थी, वंदना सिंह, सभासद रामकुमार, मुस्ताक रैनी, मोहम्मद अलीम, कमलेश कुमार, जमुना प्रसाद पासवान, धर्मेंद्र लोधी, विनीत वैश्य, नूरुल हसन, राजकुमारी, उषा त्रिपाठी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
जनता पांच वर्ष अपनी सांसद को ढू़ढ़ती रही, विकास से कोसो दूर रहा जनपद प्रभात साहू
रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज के चेयरमैन अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने भी उपस्थित जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी लोग भारी से भरी मतों से दिनेश प्रताप सिंह को जिताएं। जिससे रायबरेली का नाम देश में रोशन हो, क्योंकि अभी तक गांधी परिवार रायबरेली जिले का सांसद बनता रहा है और विगत 5 वर्षों में रायबरेली जिले के विकास को कोसों दूर रखा तथा जनता बीते 5 वर्ष अपनी सांसद को ढूंढती रही। लेकिन चुनाव आते ही एक बार फिर गांधी परिवार के सदस्य व उनके कार्यकर्ता रायबरेली में आकर परिवार वाद की बात कह कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। वोट लेकर फिर 5 वर्ष दिल्ली में बैठने का काम करेंगे। जिसके चलते आप सभी लोग दिनेश प्रताप सिंह को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें, जिससे कि, रायबरेली जिला विकास रूपी जिला के रूप में जाना जाए।



0 टिप्पणियाँ