अनुप्रिया पटेल ने भरी हुंकार, हैट्रिक मारेगी मोदी सरकार

 सार........

मैं आपका बेटवा हूँ, निराश न करना अपने बेटवा को-दिनेश प्रताप सिंह।

⭕ जीतने के बाद कितनी बार यहां की सांसद आप लोगों के पास आई, अब किस मुंह से मांग रही वोट।

अबकी बार 400 पार कर पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़े राष्ट्र

⭕ मंत्री ने कहा-रायबरेली बेटे को जीताकर जनपद को विकास की मुख्य धारा से जोड़े।

विस्तार.......

बछरावां/रायबरेली: कस्बे के मिनी ग्रामीण इंडोर स्टेडियम में रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आई अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को भाजपा एवं अपना दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बड़ी माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अपनी नेत्री का अभिनन्दन किया। 

      आपको बता दें कि, आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि, जीतने के बाद कितनी बार यहां की पूर्व सांसद आई हैं। अब किस मुंह से आप लोगों के बीच में कांग्रेस के लिए वोट मांग रहीं हैं। वह किसके सुख-दुख में आई है। कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैला रही है। आप सभी लोग इनके झांसे में न आएं। भाजपा गठबंधन ही देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि, कांग्रेस पार्टी देश में सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही। कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। जिसके कारण ऊंचे ऊंचे पदों पर उनके बच्चों की संख्या कम दिखाई देती है।

      उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की सरकार ने आप सभी के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है। जिसका लाभ पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक घर व परिवार के जन-जन को मिल रहा है। उन्होंने राहुल और प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि, यह दोनों लोग भ्रम फैला रहे हैं कि, बीजेपी आएगी तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा। ऐसा कुछ नहीं है बीजेपी कभी संविधान को खतरे में नहीं डालेगी। क्योंकि भाजपा खुद संविधान को लागू कर देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा रही है। आप लोगों के आशीर्वाद से फिर केंद्र में सरकार बनेगी और मोदी के 400 पार का नारा साकार करेगी। 

     जनसभा के इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, रायबरेली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी भाई पटेल, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, बछरांवा नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी सहित भारतीय जनता पार्टी एवं अपना दल के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता व भारी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन दिनेश सिंह ने सुगमता पूर्वक किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ