कल महराजगंज के हनुमानगढ़ी मैदान से राहुल गांधी करेंगे जनसभा को संबोधित

 


सार........

⭕ 17 मई को अखिलेश के साथ होगी संयुक्त रैली।

विस्तार..........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: 36 लोकसभा सीट रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी कल महराजगंज नगर स्थित हनुमानगढ़ी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के पदाधिकारी ने दी है।

     आपको बता दें कि, अमेठी और रायबरेली के रण को रोमांचक बनाने के लिए राजनीतिक दल कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा रहे हैं तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की 17 मई को यहां संयुक्त जनसभा होंगी। इससे पहले 13 मई को भी उनका रायबरेली में आने का कार्यक्रम तय हो रहा है।

     रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व अमेठी से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यहां डेरा डाल दिया है। चुनाव प्रचार की कमान खुद पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखी है। वह छह मई से यहीं हैं। शनिवार को एक दिन के लिए वे तेलंगाना गई। इसके बाद 12 मई से लेकर 20 मई तक वह रायबरेली-अमेठी में ही डेरा डालेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ