सार.......
⭕ रायबरेली की जनसभा में भीड़ ने राहुल गांधी से सादी को लेकर पूछा सवाल, तो राहुल बोले-अब जल्द ही करूंगा शादी।
विस्तार.......
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी वायनाड सीट पर पहले ही मतदान हो चुका है। इसके अलावा वह यूपी की रायबरेली सीट से भी इंडी अलायंस के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 20 मई को वोटिंग होनी है। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वह सोमवार को फिर रायबरेली में रैली करने पहुंचे, जहां महराजगंज नगर के हनुमानगढ़ी मेला मैदान में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की संयुक्त जनसभा हुई।
आपको बता दें कि, वीआर अंबेडकर डिग्री कॉलेज में हेलीपैड बनाया गया था, हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वह बहन प्रियंका गांधी के साथ रोड मार्ग से जनसभा स्थल मेला मैदान पहुंचे, यहां कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल और प्रियंका का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल का स्वागत करने बीआर अंबेडकर डिग्री कॉलेज पहुंची, किंतु उन्होंने यहां अपनी गाड़ी नहीं रोकी और वह आगे कच्चे मार्ग पर बढ़ गई। बीआर अंबेडकर डिग्री कॉलेज से कुछ दूर आगे उन्हें कस्बे का ही रहने वाला आरिज पुत्र जलील अहमद मिला। प्रियंका गांधी ने गाड़ी रुकवा कर उससे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव का रास्ता पूछा और उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया।
कुछ दूर आगे चलने के बाद बाइक से जाता हुआ एक और इरशाद नाम का युवक दिखाई दिया, तो प्रियंका ने उससे पंकज गुप्ता का घर पूछा, उसने हां में जवाब दिया और कहा वह पंकज गुप्ता का घर जानता है।
च्यूंकि उस लड़के के पास बाइक थी, इसलिए प्रियंका ने पहले से गाड़ी पर बैठे आरिज को बाइक से आने को कहकर इरशाद को अपने साथ अपनी गाड़ी में बिठा लिया और वह यहां से सीधा पंकज गुप्ता प्रधान प्रतिनिधि तथा चुन्नू गुप्ता के घर पहुंची जहां उन्होंने पंकज गुप्ता और चुन्नू गुप्ता से परिवार के साथ मुलाकात कर कुशल छेम जाना।
आपको यह भी बता दें कि, केरल के वायनाड से सांसद व कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बार दो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी वायनाड सीट पर पहले ही मतदान हो चुका है। इसके अलावा वह यूपी की रायबरेली सीट से भी INDIA गठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 20 मई को वोटिंग होनी है।
रायबरेली लोकसभा सीट जीतने के लिए राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रियंका ने तो बकायदा रायबरेली के लिए एक विशेष अभियान लॉन्च किया है, जिसमें वह एक दिन में करीब 16 गांवों का दौरा कर रही हैं। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि, 17 मई को रायबरेली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की साझा रैली भी होने वाली है।
इसी क्रम में आज उन्होंने महराजगंज स्थित हनुमानगढ़ी मेला ग्राउंड में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित किया। जब राहुल का संबोधन खत्म हो गया तो भीड़ ने उनसे जोर-जोर से सवाल पूछना शुरू कर दिया। भीड़ बार-बार एक ही सवाल दोहरा रही थी कि, राहुल शादी कब करेंगे? जब राहुल ने भीड़ को जोर से आवाज लगाते सुना तो उन्होंने अपने आसपास खड़े लोगों से पूछा कि, भीड़ क्या सवाल पूछ रही है। जब खुद ही उन्हें सवाल सुनाई दे गया तो उन्होंने कहा- "अब जल्द ही करनी पड़ेगी"।



0 टिप्पणियाँ