रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को रायबरेली के महराजगंज में जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि, मेरी दो माताएं हैं, एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी जिन्होंने मेरी रक्षा की है। मुझे सिखाया है। रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है। इसलिए मैं यहां से चुनाव लड़ने आया हूं। हमारे परिवार का रायबरेली से 100 साल पुराना रिश्ता है।
आपको बता दें कि, राहुल गांधी ने कहा कि, यह चुनाव इतिहास का पहला चुनाव है, जिसमें संविधान की रक्षा की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। भाजपा और आरएसएस संविधान की किताब फाड़ डालेंगे और गरीबों के सारे रास्ते बंद हो जाएंगे।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, यह अडानी और अंबानी की सरकार बनाने जा रहे हैं। इन दो लोगों के लिए ही संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी ने दस साल में 16 लाख करोड़ रुपया 22 अरबपतियों को दे दिया। यह पैसा 70 करोड़ लोगों की इनकम जितना है। यह लड़ाई गरीबों की रक्षा के लिए है। सरकार बनी तो हर महिला के खाते में प्रतिमाह 8500 रुपया भेजेंगे। हर माह की पहली तारीख को खटाखट पैसा खाते में गिरेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने युवाओं को बेरोजगार कर दिया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हर युवा को अप्रेंटिसशिप मिलेगी। इस तरह पहली नौकरी पक्की। पब्लिक सेक्टर हो या सरकारी विभाग सरकार बनते ही ठेकेदारी प्रथा बंद होगी।
आपको यह भी बता दें कि, महराजगंज के हनुमानगढ़ी मेला मैदान में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनसभा में एक साथ नजर आए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को एक साथ मंच पर देख भीड़ का उत्साह चरम पर था। इस जनसभा के जरिए राहुल और प्रियंका ने भाजपा को ताकत का अहसास कराया।
इनसेट: अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज बावन बुजुर्ग बल्ला के प्रांगण में जैसे ही जननायक कांग्रेस नेता राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से उतरे वैसे ही राहुल गांधी प्रियंका गांधी के गगन बेदी नारों से संपूर्ण क्षेत्र गूंज उठा तथा विद्यालय के शिक्षकों व एक नौनिहाल बच्ची द्वारा जननायक राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
इनसेट: उमस भरी गर्मी व तपती धूप के बीच भी कांग्रेसी नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को सुनने के लिए मेला ग्राउंड पर उमडा जन सैलाब यह बयान कर रहा था कि, देश की आंधी राहुल गांधी अभी भी गरीबों के मसीहा व गरीबों की आवाज है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को लेकर हेलीपैड अफसर से लेकर जनसभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा मे पुलिस बल रहा मौजूद, तो वही बाबूरिया मोड व कस्बे के चंद्रपुर तिराहे पर अपने जननायक राहुल गांधी व बिटिया प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में भीड़ एकत्रित थी, गाड़ी का सीसा खोलकर भाई और बहन लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।





0 टिप्पणियाँ